{"_id":"113-66858","slug":"Almora-66858-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों की स्कूल में तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों की स्कूल में तालाबंदी
Almora
Updated Sat, 23 Nov 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मौलेखाल। विद्यालय का नाम नहीं बदलने से नाराज तड़ी के ग्रामीणों ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टुकनोली में तालाबंदी कर दी। ग्रामीणों ने कहा कि यदि कल 22 नवंबर तक नाम नहीं बदला गया तो तहसील और खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव कर तालाबंदी कर दी जाएगी।
विद्यालय परिसर में सभा को संबोधित करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व में विद्यालय का नाम हाईस्कूल तड़ी टुकनोली था, 2005 में उच्चीकरण के बाद विद्यालय का नाम राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टुकनोली कर दिया गया, तड़ी गांव का नाम गायब कर दिया गया, नाम पूर्ववत करने की मांग को लेकर कई बार शासन प्रशासन के नुमाइंदों को ज्ञापन भेजे गए, लेकिन कोई सार्थक पहल नहीं हुई। जिस कारण ग्रामीणों को तालाबंदी करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। यदि 22 नंवबर तक नाम नहीं बदला गया तो 23 नवंबर से खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय और तहसील मुख्यालय में घेराव प्रदर्शन होगा, जरूरत पड़ने पर तालाबंदी की जाएगी। इस अवसर पर महेंद्र सिंह चौधरी, मदन सिंह, शिवेंद्र सिंह, मोहन राम, भक्तदर्शन सिंह, पूरन सिंह, भागीरथी देवी, परुली देवी, गंगा देवी, झोपड़ी देवी, मधुली देवी, बसंती देवी, जोगुली देवी आदि मौजूद थे।