फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   एड़ी राजा बरसी गाजा की निकली शोभा यात्रा

एड़ी राजा बरसी गाजा की निकली शोभा यात्रा

Wed, 14 Aug 2013 05:37 AM IST
Almora
Almora Updated Wed, 14 Aug 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जैंती (अल्मोड़ा)। सालम के प्रसिद्ध एड़द्यो मंदिर में आयोजित 22 दिवसीय जागर विधि-विधान के साथ संपन्न हो गया है। इस मौके पर एड़ी राजा बरसी गाजा की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर सुख समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। मंदिर परिसर में हुए मेले में लोगों की काफी भीड़ रही। इस मौके पर भंडारा भी हुआ।
एड़द्यो देवता मंदिर में आयोजित 22 दिवसीय जागर के समापन पर देव डांगरों को अवतरित कराया गया। इस मौके पर एड़ी राजा बरसी गाजा की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा मुख्य मंदिर से शुरू हुई। यात्रा शिव मंदिर होते हुए पुन: एड़ी देवता मंदिर पहुंची। मंदिर में कई लोगों ने गौदान, शिर्वाचन समेत अन्य धार्मिक अनुष्ठान किए। इस मौके पर मंदिर में हुए मेले में आसपास के गांवों से लोगों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

मेले में कुटौली, सिलपड़, ज्वारनेड़ी, बकस्वाड़, तड़ैनी, कालाडुंगरा, सुनाड़ी, बिनौला, जैंती, नया संग्रौली, कुंज, भट्यूड़ा, डुंगरी, खांकर, मोरनौला, भाबू, उड्यारी, सेल्टाचापड़, पीपली, बांगी समेत चार दर्जन से अधिक गावों से काफी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। इस मौके पर जैंती तहसील और उत्तराखंड ग्रामीण बैंक जैंती शाखा के कर्मचारियों द्वारा भंडारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह बिष्ट, नाथू सिंह करायत, चंदन बिष्ट, प्रधान बची सिंह, विशन सिंह, पान सिंह, राजेंद्र प्रसाद, कुलदीप सिंह, मनीष कुमार, भूपेश बिष्ट, महेश पालीवाल, बालम सिंह बिष्ट, कैलाश गिरी, मनोज पांडे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed