{"_id":"113-52360","slug":"Almora-52360-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावों में दमखम के साथ उतरेगी उपपा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावों में दमखम के साथ उतरेगी उपपा
Almora
Updated Thu, 21 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि भाजपा, कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के चलते प्रदेश गर्त में चला गया है। उक्रांद ने हमेशा अवसरवाद को प्राथमिकता दी है। नगर निकाय और पंचायत चुनावों में पार्टी दमखम के साथ उतरेगी। उन्होंने जनता से ईमानदार लोगों को आगे लाने की अपील की है। रानीखेत भ्रमण के दौरान पत्रकार वार्ता में तिवारी ने कहा कि नगर निकाय चुनावों की घोषणा के साथ ही पार्टी तैयारियों में जुट गई है। उन्होंने कहा कि जब तक नगर निकायों, ग्राम सभाओं को कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार से दूर रखने के लिए ग्राम सरकारों और नगर सरकारों का दर्जा दिया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, भाजपा की गलत नीतियों के कारण पंचायत राज व्यवस्था शक्तिहीन हो चुकी है। जब तक जनता सही लोगों को चुनकर आगे नहीं लाती तब तक व्यवस्थाओं में परिवर्तन नहीं होगा। आगामी चुनावों में जनता को स्पष्टवादी उम्मीदवारों को आगे लाना होगा।
