फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   चाय उत्पादन बनेगा काश्तकारों की आय का जरिया

चाय उत्पादन बनेगा काश्तकारों की आय का जरिया

Sat, 16 Feb 2013 05:32 AM IST
Almora
Almora Updated Sat, 16 Feb 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राज्य में चाय उत्पादन काश्तकारों की आय का जरिया बनेगा। उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड ने प्रदेश के रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा तथा श्रीनगर जिलों में नए चाय बागान स्थापित करने की कोशिश शुरू कर दी है। प्रथम चरण में चयनित भूमि की मिट्टी परीक्षण के बाद चाय के पौधों की नर्सरी स्थापना का काम होगा।
विज्ञापन

चाय विकास बोर्ड राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में 775 हेक्टेयर क्षेत्र में चाय की खेती कर रहा है। बोर्ड के अधीन सभी बागानों से वर्तमान में प्रतिवर्ष चार लाख किलोग्राम चाय उपलब्ध हरी पत्तियों से करीब सात हजार किलो चाय तैयार की जा रही है। विभाग का हर साल चाय उत्पादन में तीस फीसदी तक बढ़ोत्तरी करने का लक्ष्य है। इसके लिए प्रति वर्ष चाय बागान स्थापित करने के लिए नए क्षेत्रों का चयन किया जाता है।
विज्ञापन

चाय विकास बोर्ड के निदेशक अक्षत गुप्ता ने बताया कि रुद्रप्रयाग जिले के लछियाबांगर इलाके को चाय पट्टी के रूप में विकसित करने की योजना है। प्रथम चरण में यहां 100 हेक्टेयर भूमि में चाय पौध रोपी जाएगी। इसके लिए 45 लाख रुपये का बजट प्रस्तावित किया है। उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा के हवालबाग ब्लाक के कोसी इलाके में और लमगड़ा ब्लाक के जैंती क्षेत्र में 50-50 हेक्टेयर, पिथौरागढ़ के मूनाकोट ब्लाक और श्रीनगर जिले के सीतासैंण क्षेत्र में 100-100 हेक्टेयर भूमि में नए बागान विकसित करने की योजना है। इसके अलावा मनरेगा योजना के तहत भी कई प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। निदेशक ने बताया कि स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत बागेश्वर के गरुड़ ब्लाक में तथा पिथौरागढ़ के बेरीनाग में भी कार्य चल रहा है। धौलादेवी, ताकुला, कौसानी, चंपावत, नौटी, श्यामखेत, घोड़ाखाल आदि इलाकों में पूर्व स्थापित चाय बागानों का इस वर्ष पांच-पांच हेक्टेयर विस्तार किया जाएगा। चाय बोर्ड के निदेशक और अल्मोड़ा के जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता ने बताया कि बोर्ड ने इस वर्ष करीब 2.5 लाख मानव रोजगार दिवसों का सृजन कर स्थानीय श्रामिकों को रोजगार उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


1200 रुपये किलो तक बिक रही है चाय
अल्मोड़ा। चाय विकास बोर्ड के बागानों में उत्पादित चाय की बाजार में अच्छी मांग है। बाजार में यह चाय 1200 रुपये किलो तक बिक रही है। बोर्ड की एसटीओजी ब्रांड के चाय की कीमत 1200 रुपये, टीजीओपी ब्रांड 1000 रुपये, बीओपी ग्रांड की कीमत 400 रुपये प्रति किलो तक है। जबकि डस्ट (सभी ब्रांडों की चाय पत्ती का चूरा) की कीमत 200 रुपये प्रति किलो है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed