फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   92 innocent children are suffering from severe malnutrition in Almora district

Almora News: अल्मोड़ा जिले में अति कुपोषण की चपेट में 92 मासूम

Sun, 24 Aug 2025 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 24 Aug 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
92 innocent children are suffering from severe malnutrition in Almora district
अल्मोड़ा। जिले में अति कुपोषण की समस्या अब भी गंभीर बनी हुई है। इसका सीधा असर नौनिहालों की सेहत पर पड़ रहा है। बाल विकास विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते तीन सालों में जिले में 92 बच्चों को अति कुपोषित की श्रेणी में चिन्हित किए गए हैं। इन बच्चों की नियमित निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन



जिले में बच्चों के पोषण स्तर को सुधारने के लिए स्वास्थ्य विभाग और बाल विकास परियोजना की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसके तहत स्वास्थ्य शिविरों और जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन भी समय-समय पर किया जा रहा है। बावजूद इसके कुपोषण की जड़ तक पहुंचने और उसे खत्म करने में अब तक कामयाबी नहीं मिल पाई है। खासकर दूरस्थ गांवों की महिलाएं हर माह गर्भावस्था और बच्चों की जांच के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों और अस्पतालों का रुख जरूर करती हैं, फिर भी अति कुपोषित बच्चों का जन्म होना चिंता का विषय बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अति कुपोषित बच्चों को चिकित्सकीय देखरेख में रखा जाता है। इसके साथ ही माताओं को भी पोषण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में आरबीएसके की टीम बच्चों पर विशेष निगरानी रख रही है। उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। - डॉ. नवीन तिवारी सीएमओ अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

- बच्चों की समय-समय पर मॉनिटरिंग की जाती है। वजन और उन्हें पौष्टिक आहार भी दिया जा रहा है। लोगों को इस संबंध में जागरूक भी किया जा रहा है। - पीतांबर प्रसाद, बाल विकास अधिकारी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed