फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   रोडवेज की नौ सेवाएं ठप रही, चुनाव ड्यूटी से नहीं लौटी कई बसें

रोडवेज की नौ सेवाएं ठप रही, चुनाव ड्यूटी से नहीं लौटी कई बसें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज की नौ सेवाएं ठप रही, चुनाव ड्यूटी से नहीं लौटी कई बसें
अल्मोड़ा। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद चुनाव कार्य में लगे वाहन ड्यूटी से मुक्त हो गए हैं लेकिन अभी भी रोडवेज की कई बसें यहां नहीं पहुंची हैं। इस कारण शनिवार को भी नौ सेवाओं का संचालन ठप रहा। इससे यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन


रोडवेज की कई बसों का चुनाव कार्य के लिए अधिग्रहण किया गया था। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद चुनाव कार्य में लगे वाहन ड्यूटी से मुक्त कर दिए गए हैं, लेकिन रोडवेज की कई बसें अभी लौटकर नहीं पहुंची हैं।
विज्ञापन


इस कारण शनिवार को भी रोडवेज की अल्मोड़ा-मासी, अल्मोड़ा-धरमघर-दिल्ली, अल्मोड़ा-अटपेसिया-दिल्ली, अल्मोड़ा-दिल्ली, अल्मोड़ा-लखनऊ, अल्मोड़ा-बेतालघाट, अल्मोड़ा-शीतलाखेत-दिल्ली, अल्मोड़ा-लमगड़ा-दिल्ली, अल्मोड़ा-बागेश्वर-दिल्ली आदि सेवाओं का संचालन ठप रहा। जिससे शीतलाखेत, रानीखेत, लमगड़ा, धरमघर, अटपेसिया, लखनऊ, बेतालघाट, बागेश्वर जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई सेवाएं नहीं चलने के कारण रोडवेज डिपो को लाखों रुपये का घाटा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed