{"_id":"5c82b062bdec2213ed0cace9","slug":"91552068706-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारिता समूह सदस्यों को बांट एक लाख लाभांश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारिता समूह सदस्यों को बांट एक लाख लाभांश
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नारी एकता स्वायत्त सहकारिता जमराड़ी में हुए कार्यक्रम में समूह सदस्यों को एक लाख रुपये से अधिक का लाभांश वितरित किया गया। मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान नेे सहकारिता की गतिविधियों की प्रशंसा की।
कहा कि महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सहकारिता की भूमिका महत्वपूर्ण है। सहकारिता भवन की मरम्मत और अन्य कार्यों के लिए विधायक निधि से दो लाख रुपये देने की घोषणा की। जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल ने सहकारिता के कार्यों को सराहा। अध्यक्षता करते हुए सहकारिता अध्यक्ष दीपा देवी ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल, ग्राम प्रधान कैलाश चम्याल, सहकारिता समन्वयक जगत सिंह समेत काफी संख्या महिलाएं मौजूद थीं। ब्यूरो