{"_id":"5c7d6810bdec22144763162a","slug":"91551722512-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत वेतन निर्धारण से 17 शिक्षक पा रहे थे अधिक वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत वेतन निर्धारण से 17 शिक्षक पा रहे थे अधिक वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। शिक्षा विभाग में बेसिक से लेकर माध्यमिक तक के डेढ़ दर्जन शिक्षकों का पूर्व में गलत वेतन निर्धारण कर दिया गया। जिससे यह शिक्षक साथी शिक्षकों से अधिक वेतन पा रहे थे। अब विभाग ने ऐसे शिक्षकों से वसूली की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मालूम हो कि एक ही समय नियुक्त, चयन और प्रोन्नत शिक्षकों का उनके ब्लाकों में अलग-अलग वेतन निर्धारण कर दिया गया था। अधिक वेतन निर्धारण के चलते वह साथी शिक्षकों से अधिक वेतन पा रहे थे। अन्य जिलों में भी ऐसे ही मामले प्रकाश में आए हैं। इसकी जानकारी मिलने के बाद प्रदेश के वित्त विभाग की टीम ने अल्मोड़ा जिले समेत प्रदेश के सभी जिलों में जांच को टीम भेजी। पाया कि यह शिक्षक अपने साथी शिक्षकों से अधिक वेतन पा रहे थे।
अल्मोड़ा जिले में ऐसे 17 शिक्षक चिह्नित किए गए हैं, जो करीब दो लाख रुपये तक अधिक वेतन ले चुके हैं। बताया जाता है कि लिपिकीय संवर्ग को शासनादेश की समझ नहीं होने यह स्थिति आई है। मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी ने बताया कि जिले में बेसिक से लेकर माध्यमिक तक अधिक वेतन पाने वाले शिक्षकों की संख्या 17 है। इन शिक्षकों ने करीब दो लाख रुपये अधिक वेतन पाया है। चिह्नित किए गए चार माध्यमिक शिक्षकों से रिकवरी की कार्रवाई शुरू हो गई है, जबकि ऐसे अन्य शिक्षकों से भी रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी।