{"_id":"5c45ff4fbdec22116d2d7585","slug":"91548091215-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल इंटर बोर्ड परीक्षाएं सिर पर, बगैर शिक्षकों के कैसे करें तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल इंटर बोर्ड परीक्षाएं सिर पर, बगैर शिक्षकों के कैसे करें तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। उत्तराखंड हाईस्कूल और इंटर बोर्ड की परीक्षाएं नजदीक हैं, लेकिन राजकीय इंटर कालेज नैनी चौगर्खा में शिक्षकों की भारी कमी के कारण बोर्ड परीक्षार्थियों की तैयारियों पर असर पड़ रहा है। कला विषय के शिक्षक को सीईओ कार्यालय से संबद्ध किया गया है। इस मामले में अभिभावकों का शिष्टमंडल जिलाधिकारी से मिला और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
राजकीय इंटर कालेज नैनी चौगर्खा में पिछले तीन सालों से गणित, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, अंग्रेजी, संस्कृत, राजनीतिशास्त्र, समाजशास्त्र के प्रवक्ता और एलटी संवर्ग में विज्ञान विषय के शिक्षकों के पद रिक्त हैं। 2005 से इस विद्यालय में प्रधानाचार्य भी नहीं हैं। शिक्षकों की भारी कमी होने के बावजूद विद्यालय के कला शिक्षक को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
विद्यालय में बजेला, खडियारी, तापनी, नैलपड, सिंलगी, नैनी गूठ, पोखरी, टगडूवा, पपगाड किरौडा, चमुवा, हरड़ा, तरुला, न्योली, जिगल, बमोरी आदि गांवों से छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं। उत्तराखंड हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षाएं नकदीक हैं, लेकिन विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी के कारण बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों पर व्यापक असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
अभिभावकों ने शिक्षकों के रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति नहीं होने पर लोक सभा चुनावों के बहिष्कार की चेतावनी दी है। उन्होंने नैनी चौगर्खा में स्टेट बैंक खोलने, आईटीआई को सुचारू करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में पीटीए अध्यक्ष खुशाल सिंह, सुरेश भट्ट, नैलपड के प्रधान हरीश आर्या, खष्टी पांडे, दीवान सिंह खनी, किशन सिंह, राम सिंह आदि शामिल हैं।