{"_id":"5c40bf55bdec2273792f3317","slug":"91547747157-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षकों का सेवारत प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षकों का सेवारत प्रशिक्षण शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट, चौखुटिया, ताड़ीखेत और भिकियासैंण ब्लॉक के माध्यमिक स्तर के शिक्षकों का प्रशिक्षण जीआईसी द्वाराहाट में और प्राथमिक स्तर के शिक्षकों का प्रशिक्षण यहां ब्लॉक संसाधन केंद्र में शुरू हो गया है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत चल रहे इस 10 दिनी सेवारत शिक्षक प्रशिक्षण का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी श्याम सिंह बिष्ट, उप शिक्षा अधिकारी डीएल आर्य ने किया।
उद्घाटन अवसर पर वक्ताओं ने प्रशिक्षण के महत्व और सार्थकता पर चर्चा की तथा प्रशिक्षण से मिले ज्ञान को विद्यालय के बच्चों तक पहुंचाने का आह्वान किया। खंड शिक्षा अधिकारी श्याम सिंह बिष्ट ने विभिन्न स्तरों पर आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण को जरूरी बताया।
माध्यमिक स्तर पर आरसी तिवारी और प्राथमिक स्तर पर शेखर चंद्र कांडपाल नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। सामाजिक विज्ञान में सुरेश चंद्र और भूपाल सिंह राणा, गणित में सोम प्रकश सिंह, दिनेश शाह, हिंदी में रामकिशन और प्राथमिक में नंदा बललभ मैनाली और निधि गोस्वामी मास्टर ट्रेनर की भूमिका निभा रहे हैं। इस दौरान जेपी तिवारी, मधुबाला, कमल किशोर, ममता गोस्वामी, राजन राम, त्रिभुवन सिंह, राजेंद्र जोशी, प्रभा सौंटियाल सहित तमाम शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।