फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   बाल सुरक्षा पर मिलकर काम करेगी पुलिस और चाइल्ड हैल्प लाइन

बाल सुरक्षा पर मिलकर काम करेगी पुलिस और चाइल्ड हैल्प लाइन

Thu, 16 Nov 2017 10:30 PM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
बाल सुरक्षा पर मिलकर काम करेगी पुलिस और चाइल्ड हैल्प लाइन
अल्मोड़ा। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की परियोजना के तहत चाइल्ड हेल्प लाइन द्वारा पुलिस के साथ मिलकर बच्चों के शोषण पर रोक, बाल श्रम और उनकी सुरक्षा को लेकर सामूहिक रूप से कार्य करने का निश्चय किया गया। इस मौके पर चाइल्ड लाइन की टीम ने एसएसपी पी रेणुका देवी को फेंडशिप बैंड भी बांधा। वक्ताओं ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बाल शोषण, बाल विवाह, बाल श्रम के अलावा बीमार और अकेला बच्चा देखने पर वह चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 पर बच्चे की मदद के लिए फोन कर सकते हैं। यह हेल्प लाइन मुफ्त आपातकालीन राष्ट्रीय सेवा है और इसके माध्यम से बच्चों की सुरक्षा के लिए कार्य किया जा सकता है। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक आरएस टोलिया, यातायात निरीक्षक संजय गब्र्याल, संतोष बगडवाल, श्याम सिंह, गंगा राम, टीपी पांडे, शंकर जोशी, हरीश पंत, विनोद सिंह, काउंसलर आकांक्षा जोशी, रविंद्र सिंह रावत, दीपू लटवाल, चंदन सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed