फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   सीमा विस्तार मामले में भाजपा कांग्रेस आमने सामने

सीमा विस्तार मामले में भाजपा कांग्रेस आमने सामने

Sun, 08 Oct 2017 11:40 PM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
सीमा विस्तार मामले में भाजपा कांग्रेस आमने सामने
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पालिका सीमा विस्तार मामले में कांग्रेस और भाजपा आमने सामने आ गए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान पर सीमा विस्तार मामले पर कथित अनर्गल टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए यहां चौघानपाटा में उनका पुतला जलाया। कांग्रेसियों ने विधानसभा उपाध्यक्ष और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। दूसरी ओर भाजपा ने कांग्रेस के इस कदम की निंदा की है।
विज्ञापन


अपराह्न बाद कांग्रेस कार्यकर्ता चौघानापाटा में एकत्र हुए और उन्होंने विधानसभा उपाध्यक्ष का पुतला जलाया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि संवैधानिक पद पर रहते हुए चौहान द्वारा कथित अनर्गल टिप्पणी करना अनुचित है। प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, इंटक जिलाध्यक्ष दीपक मेहता, केवल सती, तारु तिवारी, लीला जोशी आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन


इधर भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कांग्रेसियों द्वारा विधानसभा उपाध्यक्ष का पुतला फूंकने की कड़ी निंदा की है। कहा कि कांग्रेस इस मामले को बेवजह तूल दे रही है। चौहान स्पष्ट कर चुके हैं कि सीमा विस्तार का निर्णय जनता पर थोपा नहीं जाएगा। भाजपा ने आरोप लगाया है कि गत विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा पालिका का सीमा विस्तार कर नगर निगम बताने की बात कही थी। अब कांग्रेस सीमा विस्तार का विरोध कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed