फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाएं : टम्टा

केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाएं : टम्टा

Thu, 31 Aug 2017 11:12 PM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाएं : टम्टा
अल्मोड़ा। भाजपा हवालबाग मंडल कार्य समिति की बैठक में केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए राष्ट्रहित और ईमानदारी को ध्यान में रखना होगा।
विज्ञापन

विधानसभा उपाध्यक्ष और जागेश्वर क्षेत्र के विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की रीढ़ होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह चौहान ने और संचालन मंडल महामंत्री संजय बिष्ट, राकेश तिवारी ने किया। बैठक में जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, ब्लॉक प्रमुख हवालबाग सूरज सिराड़ी, जिला महामंत्री रवि रौतेला, त्रिलोक लटवाल, सांसद प्रतिनिधि चंदन लाल टम्टा, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष रमा जोशी, कमला भट्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोकुल मेहता, उपाध्यक्ष गणेश सिंह, राजेंद्र बिष्ट, नवीन बिष्ट, मदन सिंह, अर्जुन सिंह, हिम्मत सिंह, राम लाल, संजय टम्टा, राम सिंह रावत, महिपाल बिष्ट, देवेंद्र सिंह, महेंद्र बिष्ट, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर भाजपा लमगड़ा मंडल की टीआरसी शहरफाटक में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष बालम कपकोटी ने बूथ कमेटी में नए युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मंडल पदाधिकारी बूथ में जाकर बूथ स्तर पर कमेटियों का सत्यापन करें। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुुगुणा ने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल का जन्म दिन मनाया जाएगा। बैठक में शिवेंद्र सिंह मेहरा, मदन रावत, कुंदन नगरकोटी, संजय डालाकोटी, दीवान बोरा, हरीश बोरा, भुवन, डीके बजेठा, हरीश कपकोटी, इंद्र सिंह डसीला, प्रदीप सिंह, तारा बजेठा, केशव आर्या आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed