{"_id":"5974cedb4f1c1b5f198b45c5","slug":"91500827355-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरसिंहबाड़ी टैंक से नई लाइन बिछाने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरसिंहबाड़ी टैंक से नई लाइन बिछाने का विरोध
Updated Sun, 23 Jul 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नरसिंहबाड़ी स्थित टैंक से राजपुर और नियाजगंज के लिए पेयजल लाइन बिछाने का नरसिंहबाड़ी और आफीसर्स कालोनी क्षेत्र के लोगों ने विरोध किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि टैंक से नई पेयजल लाइन बिछाई गई तो क्षेत्रवासी आंदोलन को बाध्य होंगे।
नरसिंहबाड़ी स्थित प्राथमिक स्कूल में हुई मोहल्लेवासियों की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि तत्कालीन जिलाधिकारी रहे कुमार कमलेश के समय में नरसिंहबाड़ी और आफीसर्स कालोनी के लिए पेयजल आपूर्ति करने को नरसिंहबाड़ी में पेयजल टैंक बनाया गया था, लेकिन अब जल संस्थान इस टैंक से राजपुर और नियाजगंज के लिए भी पेयजल लाइन बना रहा है, जो कि न्यायोचित नहीं है। इस टैंक से नई पेयजल लाइन बिछाने से क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा जाएगा, जो कि क्षेत्रवासियों को मंजूर नहीं है।
उन्होंने कहा कि जल संस्थान को राजपुर और नियाजगंज का पेयजल संकट दूर करने के लिए दूसरे स्थान पर टैंक बनाकर पेयजल लाइन बिछानी चाहिए। चेताया कि यदि नरसिंहबाड़ी टैंक से राजपुर और नियाजगंज के लिए पेयजल लाइन बिछाई गई तो मोहल्लेवासी आंदोलन करेंगे। बैठक में गोपाल जीना, देवेंद्र बिष्ट, सुरेश आर्या, मुन्नी चौहान, अरुन नगरकोटी, पार्वती देवी, मोहित वर्मा, रोहित वर्मा, मीनाक्षी जोशी, अजय बिष्ट, विशन सिंह कोरंगा, डीएस राणा आदि ने भाग लिया।