फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   बंद पड़ी आठ इकाईयों को चालू करने का अंतिम अवसर

बंद पड़ी आठ इकाईयों को चालू करने का अंतिम अवसर

Thu, 15 Jun 2017 11:05 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
बंद पड़ी आठ इकाईयों को चालू करने का अंतिम अवसर
बंद पड़ी आठ इकाईयों को चालू करने का अंतिम अवसर
विज्ञापन

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी सविन बंसल ने उद्योग मित्र समिति की बैठक ली। उन्होंने औद्योगिक आस्थान पातालदेवी और द्वाराहाट में लंबे समय से बंद पड़ी आठ इकाईयों को चालू करने के लिए अंतिम अवसर प्रदान करने के निर्देश देते हुए 15 दिन के भीतर पुन: नोटिस जारी करने को कहा।
डीएम ने कहा कि ब्याज उपादान के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के भौतिक सत्यापन संबंधी औपचारिकताएं 30 जून तक पूर्ण कर ली जाएं। बैठक में 23 मामलों में से 22 मामलों को स्वीकृति प्रदान की गई। यह स्वीकृति हिल पालिसी 2008 के अंतर्गत आने वाली इकाईयों को दी गई है। समिति ने विद्युत उपादान के तीन मामलों को मंजूरी दी।
विज्ञापन

समिति के सम्मुख सिंगल विंडो के तीन औद्योगिक इकाईयों के मामले प्रस्तुत किए गए। प्रवर्तन विभाग, वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों के बैठक में अनुपस्थित रहने पर इन मामलों को आगामी बैठक में रखने के लिए निर्देशित किया। बैठक से पूर्व मुख्य विकास अधिकारी जेएस नागन्याल ने मामलों की समीक्षा की। महाप्रबंधक उद्योग कविता रानी ने आवेदन पत्रों के बारे में जानकारी रखी। बैठक में परियोजना निदेशक डीडी पंत के अलावा विद्युत, खादी ग्रामोद्योग, समाज कल्याण, सेवायोजन, पर्यटन विभाग के अधिकारियों के अलावा आवेदनकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed