फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   90 per cent of the votes cast by merchants

90 फीसद व्यापारियों ने डाले वोट

Sun, 12 Apr 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Sun, 12 Apr 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
90 per cent of the votes cast by merchants

रविवार को हुए नगर व्यापार मंडल चुनाव के लिए मतदान शांति पूर्वक संपन्न हुआ। मतदाताओं में उत्साह रहा। प्रात: आठ बजे से ही वोट देने को व्यापारियों की लाइन लगनी शुरू हो गई। भीड़ के चलते मतदान निर्धारित समय दो बजे के बजाए तीन बजे तक चलता रहा। करीब 90 फीसदी व्यापारियों ने वोट डाले। शाम को मतगणना शुरु हो गई और देर रात तक परिणाम घोषित होने की उम्मीद है। सुरक्षा के लिहाज से मतदान स्थल पर काफी पुलिस बल भी तैनात था।

विज्ञापन


मतदान स्थल रैमजे इंटर कालेज में प्रात: आठ बजे से वोटिंग शुरु हुई। मतदान के लिए चार पोलिंग बूथ बनाए गए थे। दस बजे बाद सभी बूथों में व्यापारियों की लाइनें लग गई। चुनाव संचालन समिति ने मतदान के लिए दिन में दो बजे तक का समय निर्धारित किया था, लेकिन मतदान तय समय से एक घंटा अधिक करीब तीन बजे तक चला। पंजीकृत  2334 मतदाताओं में से 2099 ने वोट डाले। शाम 5:30 बजे बाद मतगणना शुरू हो गई, मतगणना के लिए दो टेबल लगाई गई हैं। परिणाम देर रात तक घोषित होने की उम्मीद है। मतदान केंद्र के बाहर बाजार में प्रत्याशियों के समर्थकों की भी खासी भीड़ रही।
विज्ञापन


 मतदान संपन्न कराने में मुख्य चुनाव अधिकारी श्याम लाल साह, सहायक चुनाव अधिकारी ललित सिंह कार्की, संजय अग्रवाल, सूरज साह, किशन गुरुरानी, गिरीश धवन, हरिकृष्ण खत्री, गिरीश मल्होत्रा, पूरन सिंह मेहता, दीप भट्ट, दीप लाल साह, जगदीश चंद्र पांडे आदि ने सहयोग दिया। व्यापार मंडल कार्यकारिणी के छह पदों के लिए 21 प्रत्याशी मैदान में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed