फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   9 Kumaon Regiment rally

9 कुमाऊं रेजीमेंट की रैली में उमड़े पूर्व सैनिक

Thu, 26 Nov 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Thu, 26 Nov 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
9 Kumaon Regiment rally

नौ कुमाऊं रेजीमेंट द्वारा सेना मैदान में पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और उनके आश्रितों की समस्याओं के निस्तारण को आयोजित रैली में काफी भीड़ उमड़ी।

विज्ञापन


स्कूली बच्चों ने देश के विभिन्न प्रांतों के लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनोहारी प्रस्तुतियां दी। मुख्य अतिथि विशिष्ट सेवा मेडल जीओसी मेजर जनरल वीपीएस भाकुनी ने कहा कि देश की सुरक्षा में पूर्व सैनिकों का अहम योगदान है। सेना उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण को हरसंभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


विशिष्ट सेवा मेडल जीओसी मेजर जनरल भाकुनी ने कहा देश की सुरक्षा में सैनिकों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं, उनके आश्रितों के लिए सेना, सरकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसके बावजूद जानकारी के अभाव आदि कारणों से पात्रों को लाभ नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सैनिकों की समस्याओं के निस्तारण को नौ कुमाऊं द्वारा आयोजित रैली काफी मददगार होगी। अतिथियों ने विशेष आवश्यकता वाले चार सैनिकों को मोडिफाइड स्कूटर प्रदान किए गए। रैली में स्कूली बच्चों ने देश के कई राज्यों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा।


वहां अवकाश प्राप्त लेफ्टिनेंट जनरल एमसी भंडारी, ब्रिगेडियर संजीव ठाकुर, कर्नल पी रोमेश, सूबेदार मेजर भाष्कर दत्त, लेफ्टिनेंट कर्नल उत्तम कुमार, मेजर प्रियंक शर्मा, मेजर एके देश पांडे, भूपेंद्र सिंह गुसाई, आरपीएचएम हरीश चंद्र सिंह, टूआइसी नरेंद्र सिंह आदि थे।
 सेना मैदान में आयोजित रैली में कई पूर्व सैनिकों के त्रुटिपूर्ण अभिलेखों को दुरुस्त किया। कैंटीन, आर्मी अस्पताल, पेंशन आदि शिकायतों का भी निस्तारण किया गया। नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में काफी भीड़ रही। रैली के दौरान सेना अधिकारियों ने लोगों को आई डोनेशन प्रक्रिया की जानकारी दी। इस मौके पर कई लोगों ने ऑनलाइन प्रक्रिया से आई डोनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed