फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   89.46 percent of enumeration forms digitized.

Almora News: 89.46 प्रतिशत गणना प्रपत्र हुए डिजिटलाइज्ड

Mon, 06 Jul 2026 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 06 Jul 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
89.46 percent of enumeration forms digitized.
अल्मोड़ा। जिले में निर्वाचन नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत सोमवार को राजनीतिक दलों व उनके नामित मतदान केंद्र स्तरीय अभिकर्ताओं (बीएलए-1) के साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी युक्ता मिश्र ने बैठक की। बैठक में बताया गया कि 89.46 प्रतिशत गणना प्रपत्र डिजिटलाइज्ड कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी दी गई कि जिले के 5,27,423 मतदाताओं को वितरित गणना प्रपत्र में से अभी तक 4,71,831 गणना प्रपत्र प्राप्त हुए हैं इन्हें डिजिटलाइज्ड कर दिया गया है। वहीं शेष 55,592 प्रपत्र अभी प्राप्त होने हैं। बैठक के दौरान विधानसभावार अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध करा उनका सत्यापन कर आवश्यक सहयोग की अपील की गई। अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए सभी राजनीतिक दलों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। बैठक में सहायक निर्वाचन अधिकारी भरत रावत, कैलाश गुरुरानी, पूरन रौतेला, दिनेश पिल्खवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed