फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   82-year-old Kesher Singh official dies fast

82 वर्षीय केशर सिंह अधिकारी का आमरण अनशन समाप्त

Sat, 17 Jun 2017 10:56 PM IST
अल्मोड़ा़,अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा़,अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 17 Jun 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
82-year-old Kesher Singh official dies fast
आमरण अनशनकारी केशर सिंह को जूस पिलाते लोग। - फोटो : amar ujala

राजकीय पालीटेक्निक का नाम सलना के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. धन सिंह अधिकारी के नाम पर रखने की मांग को लेकर 82 वर्षीय केशर सिंह अधिकारी का आमरण अनशन समाप्त हो गया है। विधायक महेश नेगी के प्रतिनिधि ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का नाम स्व. अधिकारी के नाम पर कराने का आश्वासन संबंधी पत्र दिखाया, इसके बाद आंदोलनकारियों ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की। इस दौरान एसडीएम फिंचा राम सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे।

विज्ञापन


मालूम हो कि राजकीय पालीटेक्निक का नाम सलना के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. धन सिंह अधिकारी के नाम पर करने की मांग को लेकर स्व. अधिकारी के 82 वर्षीय पुत्र केशर सिंह अधिकारी पिछले तीन दिनों से आमरण अनशन कर रहे थे, आंदोलन को भारी संख्या में लोगों का समर्थन मिल रहा था। आंदोलनकारियों का कहना था कि सलना के ग्रामीणों ने पालीटेक्निक के लिए अपनी भूमि दान दी, लेकिन शासन ने संस्थान का नाम 10 किमी दूर कफड़ा निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. राम सिंह के नाम पर रख दिया, जबकि सलना से ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. धन सिंह अधिकारी भी थे, उन्हें उपेक्षित किया गया है।
विज्ञापन


तीसरे दिन भी केशर सिंह आमरण अनशन पर बैठे, उनके स्वास्थ्य में भी गिरावट आ गई थी। दोपहर विधायक महेश नेगी के प्रतिनिधि भूपेंद्र कांडपाल विधायक की ओर से पत्र लेकर पहुंचे, जिसमें कहा गया कि 25 जून को मुख्यमंत्री जिले के भ्रमण पर आ रहे हैं, मुख्यमंत्री से वह द्वाराहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. धन सिंह अधिकारी के नाम पर रखने की घोषणा कराएंगे। इसके बाद आंदोलनकारी मान गए, अनशनकारी केशर सिंह अधिकारी को जूस पिलाया गया। इस दौरान नारायण रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष आशीष वर्मा, उमेद सिंह, विनोद भट्ट, उमेश भट्ट, प्रधान गुड्डी देवी, नरेंद्र अधिकारी, त्रिलोक बजेठा, प्रताप बिष्ट, एसडीएम फिंचा राम, नायब तहसीलदार सतीश चंद्र बर्थवाल सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed