{"_id":"5cd9b2f6bdec22075434699a","slug":"81557770998-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौएडा से रानीखेत घूमने आई बुजुर्ग महिला पर्यटक की अचानक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौएडा से रानीखेत घूमने आई बुजुर्ग महिला पर्यटक की अचानक मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नौएडा से रानीखेत घूमने आई 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर्यटक की यहां सदर बाजार में मौत हो गई। अचानक हुए इस हादसे के बाद सदर बाजार में लोगों की भीड़ जमा हो गई। डॉ. ओपीएल श्रीवास्तव अपने क्लीनिक से महिला के चेकअप के लिए पहुंचे, चेकअप के बाद उन्होंने महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर नौएडा चले गए हैं।
जानकारी के अनुसार नौएडा से रानीखेत घूमने पहुंची 70 वर्षीया पी श्राफ परिजनों के साथ यहां आई हुई थीं। वह मजखाली में एक कॉटेज में ठहरे हुए थे। बताया गया है कि पी श्राफ को सुबह दांत में तकलीफ हुई। अपराह्न वह दांत का उपचार कराने के लिए यहां सदर बाजार डेंटिस्ट के पास जा रही थीं। इसी दौरान महिला की अचानक तबियत बिगड़ी और वह जमीन पर गिर पड़ीं।
जानकारी मिलने पर निजी क्लीनिक के वरिष्ठ सर्जन डॉ. ओपीएल श्रीवास्तव चेकअप के लिए वहां पहुंचे, उन्होंने चेकअप के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।
लोगों ने 108 एंबुलेंस को भी फोन किया। लोगों का कहना है कि जब बुजुर्ग महिला बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ी तो तब से वह लोग एंबुलेंस को फोन कर रहे थे, लेकिन वहां कोई नहीं आया, जब 108 एंबुलेंस वहां पहुंची तब तक उसकी मौत हो गई थी। बाद में मृतक के परिजन शव लेकर नौएडा वापस चले गए।