फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   नौएडा से रानीखेत घूमने आई बुजुर्ग महिला पर्यटक की अचानक मौत

नौएडा से रानीखेत घूमने आई बुजुर्ग महिला पर्यटक की अचानक मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
नौएडा से रानीखेत घूमने आई बुजुर्ग महिला पर्यटक की अचानक मौत
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नौएडा से रानीखेत घूमने आई 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर्यटक की यहां सदर बाजार में मौत हो गई। अचानक हुए इस हादसे के बाद सदर बाजार में लोगों की भीड़ जमा हो गई। डॉ. ओपीएल श्रीवास्तव अपने क्लीनिक से महिला के चेकअप के लिए पहुंचे, चेकअप के बाद उन्होंने महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर नौएडा चले गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नौएडा से रानीखेत घूमने पहुंची 70 वर्षीया पी श्राफ परिजनों के साथ यहां आई हुई थीं। वह मजखाली में एक कॉटेज में ठहरे हुए थे। बताया गया है कि पी श्राफ को सुबह दांत में तकलीफ हुई। अपराह्न वह दांत का उपचार कराने के लिए यहां सदर बाजार डेंटिस्ट के पास जा रही थीं। इसी दौरान महिला की अचानक तबियत बिगड़ी और वह जमीन पर गिर पड़ीं।
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर निजी क्लीनिक के वरिष्ठ सर्जन डॉ. ओपीएल श्रीवास्तव चेकअप के लिए वहां पहुंचे, उन्होंने चेकअप के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।

लोगों ने 108 एंबुलेंस को भी फोन किया। लोगों का कहना है कि जब बुजुर्ग महिला बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ी तो तब से वह लोग एंबुलेंस को फोन कर रहे थे, लेकिन वहां कोई नहीं आया, जब 108 एंबुलेंस वहां पहुंची तब तक उसकी मौत हो गई थी। बाद में मृतक के परिजन शव लेकर नौएडा वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed