{"_id":"5cd85fa9bdec22072e6f77b3","slug":"81557684137-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हफ्ते से खराब लिफ्ट फिर चलने लगी, आज से मरीजों को मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हफ्ते से खराब लिफ्ट फिर चलने लगी, आज से मरीजों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल की लिफ्ट फिर चलने लगी। जिला अस्पताल पहुंचे तकनीशियन ने घंटों की मशक्कत के बाद लिफ्ट को ठीक कर दिया है। सोमवार से गंभीर और चलने फिरने में असमर्थ मरीजों को अब डाक्टर के कक्ष तक पहुंचने के लिए लिफ्ट की मदद मिल सकेगी।
जिला अस्पताल की लिफ्ट करीब 15 दिनों से ठप पड़ी है। एक मई को तकनीशियन ने लिफ्ट को चालू किया था। लेकिन चालू होने के कुछ समय बाद यह फिर खराब हो गई थी। लिफ्ट को ठीक करने के लिए दोबारा तकनीशियन को बुलाया गया। शनिवार दोपहर पहुंचे तकनीशियन ने कई घंटे प्रयास के बाद देर शाम लिफ्ट को चालू कर दिया। जिला अस्पताल के पीएमएस डा. प्रकाश वर्मा ने बताया कि शनिवार देर शाम को लिफ्ट को ठीक कर दिया गया है। अब लिफ्ट में केवल मरीजों को ही आने दिया जाएगा। ब्यूरो