फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   पेयजल योजना की विद्युत लाइन के ऊपर पेड़ गिरने से पेयजल संकट

पेयजल योजना की विद्युत लाइन के ऊपर पेड़ गिरने से पेयजल संकट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
पेयजल योजना की विद्युत लाइन के ऊपर पेड़ गिरने से पेयजल संकट

विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। गगास-ताड़ीखेत पेयजल पंपिंग योजना की विद्युत लाइन के ऊपर पेड़ गिर जाने के कारण 12 गांवों में पिछले दो दिन पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। इससे इन गांवों में जल संकट गहराया हुआ है।

गगास-ताड़ीखेत पेयजल पंपिंग योजना से ताड़ीखेत ब्लाक के कई गांवों में पानी की आपूर्ति होती है। शुक्रवार को आंधी के से इस योजना की विद्युत लाइन के ऊपर पेड़ गिर गया। इससे जैनोली, चमोली, पांडेकोटा सहित कई गांवों में पानी का संकट खड़ा हो गया है। लोगों को पानी के लिए प्राकृतिक जल स्रोतों पर निर्भर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि गर्मी से नौले, धारों का भी जल स्तर गिर रहा है, इससे और दिक्कतें बढ़ गई हैं। ऊर्जा निगम के एसडीओ सौरभ जोशी ने बताया कि विद्युत लाइन में पेड़ गिर गया था, रविवार को लाईन ठीक कर दी गई है। जल संस्थान के अवर अभियंता मनोज पांडे ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों से आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed