{"_id":"5cd71efbbdec220788126cff","slug":"81557602043-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय हाईस्कूल ढौरा में चार कक्षों का निर्माण कार्य अधूरा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय हाईस्कूल ढौरा में चार कक्षों का निर्माण कार्य अधूरा मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला शिक्षाधिकारी (माध्यमिक) एचबी चंद ने लमगड़ा विकासखंड के विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में राजकीय हाईस्कूल ढौरा में अव्यवस्था मिली। उन्होंने इस विद्यालय में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत बनाए गए चार कक्षों के फिनिशिंग का कार्य संबंधित ठेकेदार द्वारा पूरा न किए जाने पर नाराजगी जताते हुए स्कूल के प्रधानाध्यापक को कड़ी फटकार लगाई और स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।
डीईओ ने प्राथमिक विद्यालय खेर्दा, पलना, लमगड़ा, जीआईसी लमगड़ा, राजकीय हाईस्कूल ढौरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण में राजकीय हाईस्कूल ढौरा में अव्यवस्था मिली। विद्यालय भवन के चारों ओर कूड़ा करकट फैला हुआ था। परिसर में पिरुल पड़ी हुई थी। जिससे आग लगने का भी खतरा बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान चल रहा है लेकिन विद्यालय में गंदगी पाया जाना गंभीर है। गर्मियों के मौसम को देखते हुए उन्होंने विद्यालयों के प्रधानाचार्य तथा प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए हैं कि स्कूल परिसर के आसपास जहां पर भी पिरुल जमा हो रहा है उसे तत्काल हटवा लें ताकि जंगलों की आग विद्यालयों तक नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
पलना और लमगड़ा में व्यवस्था अच्छी मिली
अल्मोड़ा। निरीक्षण के दौरान डीईओ (माध्यमिक) एचबी चंद को प्राथमिक विद्यालय पलना और लमगड़ा में सभी व्यवस्थाएं ठीक मिली। डीईओ ने प्राथमिक विद्यालय लमगड़ा में चल रहे रूपांतरण कार्यक्रम को भी सराहा।