फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   छात्राओं ने एक शिक्षक पर लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

छात्राओं ने एक शिक्षक पर लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
छात्राओं ने एक शिक्षक पर लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप
अल्मोड़ा। जीआईसी कमलेश्वर की कक्षा बारहवीं और आठवीं की छात्राओं ने विद्यालय के एक शिक्षक पर छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी हवालबाग प्रकाश सिंह जंगपागी और उप शिक्षा अधिकारी रमेश आर्या जांच को विद्यालय पहुंचे। तत्काल प्रभाव से संबंधित शिक्षक को बीईओ कार्यालय हवालबाग संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन


जीआईसी कमलेश्वर की कक्षा बारहवीं और आठ की छात्राओं ने एक शिक्षक पर उनके अभिभावकों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार करने की लिखित शिकायत सोमवार को प्रधानाचार्य से की थी। जिसमें छात्राओं ने संबंधित शिक्षक को विद्यालय से हटाने की मांग उठाई थी।
विज्ञापन


इस मामले में विद्यालय के नौ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हस्ताक्षरयुक्त पत्र प्रधानाचार्य को सौंपकर जांच की मांग की थी। प्रधानाचार्य ने इस संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी और बीईओ हवालबाग को सूचित किया था। इस घटना पर क्षेत्र के अभिभावकों ने भी रोष था। सीईओ के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह जंगपांगी और उप शिक्षा अधिकारी रमेश आर्या मंगलवार को जांच के लिए जीआईसी कमलेश्वर पहुंचे। इस दौरान वहां काफी संख्या में अभिभावक भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने संबंधित शिक्षक को तत्काल विद्यालय से हटाने की मांग की। बीईओ ने विद्यालय में छात्राओं और संबंधित शिक्षक का पक्ष जाना। बीईओ ने बताया कि छात्राओं का कहना था कि शिक्षक का व्यवहार ठीक नहीं है। शिक्षक उनके और अभिभावकों के खिलाफ भी गलत और आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं। बीईओ ने बताया कि तत्काल प्रभाव से शिक्षक को बीईओ कार्यालय हवालबाग संबद्ध कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट मुख्य शिक्षा अधिकारी को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed