फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   प्रमुख चौराहों पर जेब्रा क्रॉसिंग बनाए जाएं

प्रमुख चौराहों पर जेब्रा क्रॉसिंग बनाए जाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
प्रमुख चौराहों पर जेब्रा क्रॉसिंग बनाए जाएं
अल्मोड़ा। राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ उपशाखा की बैठक में वक्ताओं ने नगर के प्रमुख चौराहों पर जेब्रा क्रॉसिंग बनाने की मांग की ताकि दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक भयमुक्त होकर सड़क पार कर सकें। उन्होंने सड़कों में लगे गति अवरोधकों को हटाकर निर्धारित मानकों के अनुसार नए स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की।
विज्ञापन


वक्ताओं ने दृष्टि बाधित चंद्रा आर्या को 16 फरवरी को हुई उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शामिल नहीं होने देने पर रोष जताया। उन्होंने मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


इस मौके पर संघ को गत माह हुई आय-व्यय और संघ द्वारा की गई कार्रवाई का विवरण सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया। बताया गया कि 12 मार्च को राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के प्रतिनिधियों से होने वाली वार्ता में जिले से दिव्यांग सलाहकार बोर्ड की सदस्य स्वाति तिवारी दिव्यांगों की मांगें रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रमणि भट्ट के छोटे भाई मोहन चंद्र भट्ट के निधन पर शोक जताया गया। इस मौके पर संगठन की मजबूती पर भी जोर दिया गया। बैठक में डॉ. जेसी दुर्गापाल, आनंद रावत, श्याम नारायण, रश्मि डसीला आदि मौजूद थे। अध्यक्षता डीके जोशी ने और संचालन दिव्यांग सलाहकार बोर्ड की सदस्य स्वाति तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed