{"_id":"5c67098dbdec2253970c4de5","slug":"81550256525-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोसी पुनर्जनन जनजागरण अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोसी पुनर्जनन जनजागरण अभियान शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र देहरादून और स्याही देवी विकास समिति शीतलाखेत ने कोसी नदी पुनर्जनन अभियान के तहत जनजागरण अभियान शुरू कर दिया है। पं. गोवर्धन शर्मा इंटर कालेज ज्योली में हुई निबंध प्रतियोगिता में पंकज सलाल और भाषण प्रतियोगिता में कुमकुम मेहरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कोसी पुनर्जनन में जंगलों की भूमिका विषय पर हुई निबंध प्रतियोगिता में पंकज सलाल (कक्षा 12) ने प्रथम, दीपा मेहरा (कक्षा 10) ने द्वितीय, योगेश स्यूनी (कक्षा सात) ने तीसरा स्थान पाया। दीक्षा मेहरा को सांत्वना पुरस्कार मिला। कोसी नदी पुनर्जनन क्यों और कैसे विषय पर हुई भाषण प्रतियोगिता में कुमकुम मेहरा प्रथम, दीपा मेहरा द्वितीय, निकिता आर्या तृतीय स्थान पर रही।
इस अवसर पर स्याही देवी विकास समिति के संयोजक गिरीश चंद्र शर्मा और पूरन सिंह नेगी ने छात्र-छात्राओं से कोसी नदी के संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत भी प्रस्तुत किया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य विक्रम सिंह बिष्ट और संचालन शिक्षक विनोद कुमार पांडे ने किया। वन पंचायत सरपंच ज्योली देव सिंह भोजक, अभिभावक संघ अध्यक्ष राजेद्र सिंह आदि भी उपस्थित थे।