{"_id":"5c49fa56bdec22297827a48c","slug":"81548352086-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक शिक्षण संस्थानों के बजट में कटौती का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक शिक्षण संस्थानों के बजट में कटौती का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक शिक्षण संस्थानों में बजट में कटौती करने और प्राइवेट शिक्षण संस्थानों को सत्ता का दुरुपयोग कर लाभ पहुंचाने का आरोप लगाते हुए यंग इंडिया राष्ट्रीय समन्वय समिति के बैनर तले विभिन्न संगठनों और बेरोजगारों ने मोदी सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर हुई सभा में समिति ने देशभर में संगठनों और विभिन्न विद्यालयों के छात्र संगठनों को साथ लेकर शिक्षा और रोजगार के सवाल पर मिलकर लड़ने की बात कही।
गांधी पार्क में एकत्रित युवाओं ने खाली पड़े सरकारी पदों को अविलंब भरने, शिक्षा पर बजट का कम से कम दस प्रतिशत हिस्सा खर्च करने, लैंगिक भेदभाव आधारित नियमों को समाप्त करने और यौन उत्पीड़न विरोधी कमेटियों की उपलब्धता को सुनिश्चित करने की मांग की।
वक्ताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में शिक्षा का भगवाकरण किया जा रहा है। उन्होंने इन सब मांगों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने सात फरवरी को दिल्ली के लालकिले से संसद तक होने वाले यंग इंडिया अधिकार मार्च में भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
इस मौके पर उत्तराखंड छात्र संगठन के संयोजक जनमेजय तिवारी, वंदना कोहली, विमला, प्रेम, भावना, किरन, भारती, अनिल, राहुल खोलिया, अर्पित वर्मा, नवल बिष्ट, अजय नेगी, स्निग्धा तिवारी, सत्यम जोशी शामिल थे। समर्थन देने आल्पस फैक्ट्री के कर्मचारी भी पहुंचे।