फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   होम स्टे योजना के लिए आवेदक को उद्योग विभाग में पंजीकरण कराना अनिवार्य

होम स्टे योजना के लिए आवेदक को उद्योग विभाग में पंजीकरण कराना अनिवार्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
होम स्टे योजना के लिए आवेदक को उद्योग विभाग में पंजीकरण कराना अनिवार्य

विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय होम स्टे योजना में जो भी आवेदन करेगा उसे उद्योग विभाग में पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। उन्होंने उद्यमियों से अधिक से अधिक पर्वतीय शैली को प्राथमिकता देते हुए भवन निर्माण कराने पर जोर दिया।

पर्यटन विभाग की बैठक लेते हुए उन्होंने बताया कि गणानाथ, बिनसर, ताड़ीखेत, चितई, पेटशाल आदि स्थानों से जिन आवेदकों ने आवेदन किया है उनको वहां शौचालय, भोजनालय आदि की व्यवस्था करने के साथ पर्यटकों की रुचि के अनुसार वातावरण बनाना होगा। उन्होंने बताया कि जिन आवेदकों के आवेदन में कमियां हैं ऐसे आवेदकों को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा। बैठक में पर्यटन, उद्योग विभाग के अलावा लीड बैंक के प्रतिनिधि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed