फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   छात्र-छात्राएं छात्रवृति के लिए 20 तक कर सकते हैं आवेदन

छात्र-छात्राएं छात्रवृति के लिए 20 तक कर सकते हैं आवेदन

Mon, 23 Jul 2018 11:32 PM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
छात्र-छात्राएं छात्रवृति के लिए 20 तक कर सकते हैं आवेदन
अल्मोड़ा। स्व. मोहन लाल साह विसनी देवी सार्वजनिक दातव्य न्यास मेधावी और निर्धन छात्र-छात्राओं को पढ़ाई जारी रखने के लिए छात्रवृत्ति देगा। न्यास की बैठक में जिले में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले दो विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता देने के साथ ही खिलाड़ियों को भी सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त है। इच्छुक विद्याथी संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक से अपने आवेदन पत्र को अग्रसारित कर खजांची मोहल्ला स्थित न्यास के कार्यालय में जमा कर दें। आवेदन पत्र के साथ अभ्यर्थियों को अंक तालिका, प्रधान और वार्ड मेंबर द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र की छाया प्रति लगानी होगी।
विज्ञापन


वक्ताओं ने अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं से छात्रवृत्ति का लाभ उठाने का आह्वान किया। 20 अगस्त तक मिलने वाले आवेदन पत्रों पर अग्रिम बैठक में विचार किया जाएगा। ट्रस्ट की आय के सापेक्ष ही व्यय करने का निर्णय लिया गया। संचालन ट्रस्ट के अध्यक्ष मदन लाल साह सचिव पूरन चंद्र तिवारी ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मदन लाल साह, पूरन चंद्र तिवारी, दयाकृष्ण कांडपाल, पान सिंह बिष्ट, जगदीश लाल साह, सुबोध कुमार साह, गिरीश चंद्र साह, मनमोहन चौधरी, कुंदन सिंह जीना, विनोद साह, विपिन चंद्र जोशी, गोकुल जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed