{"_id":"5b4f7d2c4f1c1b46748b59c3","slug":"81531936044-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्तों ने की जागेश्वर और झांकर सैम मंदिर में पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्तों ने की जागेश्वर और झांकर सैम मंदिर में पूजा
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम में श्रावणी मेला जारी है। बुधवार को भी भक्तजन मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे। वहीं झाकरसैम मंदिर में भी लोगों ने पूजा-अर्चना। गत दिवस से चल रहे रामायण पाठ के समापन पर भंडारा हुआ। जिसमें भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किाय।
जागेश्वर धाम में भक्तों ने महामृत्युंजय, ज्योतिर्लिंग, पुष्टिमाता, केदार, नवग्रह, हनुमान, लकुलीस, नवदुर्गा, अन्न पूर्णा, नीलकंठ आदि मंदिरों में पूजा-अर्चना की। ग्रामीण क्षेत्रों से जागेश्वर धाम में भी भक्तजन जात्रा लेकर पहुंचे थे। देव डागरों को ब्रह्मकुंड में स्नान कराया गया। इसके बाद पूजा-अर्चना कर जात्राएं लौट गईं।
उधर झांकरसैम मंदिर में रामायण पाठ का परायण हो गया। इस अवसर पर भंडारा भी आयोजित किया गया। जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। व्यास चंदन पाठक, मंदिर समिति के अध्यक्ष देवीदत्त पांडे, रमेश चंद्र पांडे, देवी दत्त भट्ट, कस्तूरबा नंद पांडे, भैरव दत्त पांडे, आदि मौजूद थे।