फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   पंचेश्वर बांध की जन सुनवाई महज खानापूर्ति

पंचेश्वर बांध की जन सुनवाई महज खानापूर्ति

Mon, 04 Dec 2017 10:38 PM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
पंचेश्वर बांध की जन सुनवाई महज खानापूर्ति
अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने पंचेश्वर बांध को लेकर अगस्त में पिथौरागढ़, चंपावत और धौलादेवी में हुई जन सुनवाई को महज खानापूर्ति बताया। पार्टी ने इन सवालों को लेकर नदी घाटी परियोजनाओं पर विशेषज्ञ आंकलन समिति, केंद्रीय पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में कहा गया कि नौ अगस्त को चंपावत, 11 को पिथौरागढ़ और 17 अगस्त को धौलादेवी में हुई जन सुनवाई में तमाम कायदे कानूनों, मर्यादा को ताक पर रखकर सुनवाई की गई। पिछले दिनों पंचेश्वर और रूपालीगाड़ जल विद्युत परियोजना पर विशेषज्ञ आंकलन समिति की सब समिति उक्त क्षेत्र में गई, लेकिन इसकी सूचना भी लोगों को नहीं दी गई। लोगों द्वारा भेजे गए पत्रों पर भी ध्यान नहीं दिया। पार्टी ने वर्तमान जन सुनवाई को निरस्त कर पर्यावरण प्रभाव आंकलन और प्रबंध योजना रिपोर्ट को साफ हिंदी में प्रभावित क्षेत्र में उपलब्ध कराकर निष्पक्ष संस्थाओं को जिम्मेदारी देकर नियमानुसार जन सुनवाई करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में गोविंद लाल वर्मा, ललित चौधरी, अनूप तिवारी, आनंदी वर्मा, आनंदी मनराल, देवीलाल, रेखा धस्माना, जेसी आर्या, वंदना कोहली, पंकज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed