{"_id":"5a0b2e654f1c1b6a678bba65","slug":"81510682213-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में 153 लोगों की जांच की, 18 मधुमेह से पीड़ित पाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में 153 लोगों की जांच की, 18 मधुमेह से पीड़ित पाए
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। विश्व डायबिटीज दिवस पर विकास भवन स्थित मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में आयोजित मधुमेह शिविर में मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित समेत 153 लोगों के मधुमेह की जांच की गई। जांच में 18 व्यक्ति मधुमेह से पीड़ित पाए गए। रोगियों को चिकित्सीय जांच कराने के साथ ही खानपान और नियमित व्यायाम करने की भी सलाह दी गई।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग के भारत कुमार, हिमांगी जोशी, चारुल माहेश्वरी, स्टाफ नर्स रीना मित्वाल, नरेश सिंह, मनोज मेहता आदि मौजूद थे। इधर गायत्री आरोग्य धाम में हुई गोष्ठी में डा. जेसी दुर्गापाल ने कहा कि डायबिटीज शरीर के किसी भी अंग को प्रभावित कर सकती है। दिल, आंखों तथा घावों में बुरा असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि 40 वर्ष के बाद मीठी चीजें कम खानी चाहिए।
मेथी और करेले की सब्जी अधिक खाएं। उन्होंने कहा कि मधुमेह में योग तथा आयुर्वेद लाभदायक हो सकता है। मधुमेह के रोगी को अपना वजन कम करना चाहिए और सुबह पांच किमी नियमित घूमना चाहिए। तनाव इसका सबसे बड़ा कारण है। गोष्ठी में योगेश पंत, केशर अधिकारी, भास्कर, नितेश बनकोटी, राजू जोशी आदि मौजूद थे।