फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   सुधारीकरण के चलते सात घंटे रहे बिजली आपूर्ति बाधित

सुधारीकरण के चलते सात घंटे रहे बिजली आपूर्ति बाधित

Sun, 08 Oct 2017 11:40 PM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
सुधारीकरण के चलते सात घंटे रहे बिजली आपूर्ति बाधित
अल्मोड़ा। दीपावली पर बिजली आपूर्ति सुचारु रहे। इसके लिए विद्युत विभाग ने लाइनों को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है। रविवार को बिजली लाइन सुधारीकरण कार्य के चलते नगर के आधे हिस्से में सुबह दस बजे से सायं पांच बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

दीपावली पर्व पर लाइनों में लोड बढ़ जाता है। इसको देखते हुए विभाग ने लाइनों को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है।

लाइनें दुुरुस्त करने के लिए विभाग ने आज सुबह 10 बजे शटडाउन लिया। बिजलीघर पांडेखोला से बिजलीघर खत्याड़ी और बख को आपूर्ति करने वाली 33 केवीए बिजली लाइन का मरम्मत कार्य किया गया। लाइनों में आने वाली पेड़ों की टहनियों को काटा और ढीले हुए जंपर दुरुस्त किए।
विज्ञापन


शटडाउन के चलते कलक्ट्रेट, मालरोड, चौघानपाटा, धारानौला, मकेड़ी, आफिसर्स कालोनी, कैंट, एमईएस, खत्याड़ी आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप रही। विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता डीडी पांगती ने बताया कि दीपावली त्योहार को देखते हुए बिजली लाइनें दुरुस्त की गईं। शाम पांच बजे बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed