{"_id":"59ca8bb74f1c1b9c538b481e","slug":"81506446263-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी और निजी विद्यालयों में सतर्कता बरतने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी और निजी विद्यालयों में सतर्कता बरतने के निर्देश
Updated Tue, 26 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। गुरुग्राम स्थित रेयान अंतरराष्ट्रीय विद्यालय में कुछ दिन पूर्व हुई एक छात्र की हत्या के मामले के बाद जिले में भी सतर्कता बरतने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी ईवा आशीष ने मुख्य शिक्षाधिकारी को राजकीय और निजी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के संबंध में विशेष ध्यान रखने के सख्त निर्देश जारी करते हुए उपजिलाधिकारियों को भी अपने क्षेत्रों में स्थित सभी निजी विद्यालयों का औचक निरीक्षण करने और किसी भी प्रकार की कमी अथवा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा हैं। उन्होंने विद्यालय के जिन कर्मचारियों का सत्यापन नहीं है, उनका हर हाल में सत्यापन कराने के भी निर्देश दिए हैं।
शिक्षा मंत्री द्वारा छात्र-छात्राओं के साथ होने वाली हिंसा और प्रताड़ना पर रोक लगाने के लिए मांगी गई रिपोर्ट के बाद जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों को भी विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विद्यालयों में सीसीटीवी की स्थिति, शिक्षकों और कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं के लिए अलग से शौचालय, चाहरदीवारी, स्कूल बस की स्थिति, शिक्षक, कर्मचारियों का सत्यापन कराने, आगंतुकों की जांच के बाद पंजिका में विवरण की स्थिति और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के संबंध में प्रारूप में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को प्रत्येक विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को टोलियों में घर भेजने की व्यवस्था के लिए आदेश जारी करने को कहा है। उन्होंने अभिभावकों से भी सतर्कता बरतते हुए अभिभावक संघ की बैठक में मौजूद होने और बच्चों की सुरक्षा के संबंध में सुझाव देने का आह्वान किया है।