{"_id":"597e0ee44f1c1b4b238b45a9","slug":"81501433572-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती से शराब की दुकान हटाने को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती से शराब की दुकान हटाने को लेकर किया प्रदर्शन
Updated Sun, 30 Jul 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। बस्ती के पास खुली शराब की दुकान नहीं हटाने से ग्राम दन्यों के ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों और उपपा ने जिला प्रशासन द्वारा बस्ती से शराब की दुकान नहीं हटाने पर नाराजगी जताते हुए भतरौंजखान बाजार में जुलूस निकाला और शराब की दुकान हटाने की मांग की।
भतरौंजखान चौराहे पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि शराब की राजनीतिक पहुंच पुरानी है। इस व्यवसाय को राजनेता और अधिकारियों का संरक्षण रहा है। उन्होंने प्रशासन से बस्ती से शराब की दुकान हटाने की मांग की। जनसभा को रेखा धस्माना, जीवन चंद्र, अमीनुर्रहमान के अलावा रूबीना, लालमणि, किरन, आसमा ने संबोधित किया।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि प्रशासन ने लोगों की मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी। धरने पर तमीना बेगम, परवीन बेगम, शबनम बेगम, साइना के अलावा काफी संख्या में महिलाओं ने भागीदारी की।