{"_id":"59777e0a4f1c1bd2438b46cb","slug":"81501003274-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के लिए ग्रामीणों का क्रमिक अनशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के लिए ग्रामीणों का क्रमिक अनशन जारी
Updated Tue, 25 Jul 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट विकासखंड के अंतर्गत मरचूला-भिकियासैंण मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूरा करने की मांग को लेकर ग्रामीणों का तराड़ स्थित अनेड़ी आश्रम में क्रमिक अनशन मंगलवार को भी जारी रहा। क्रमिक अनशन स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने मांग शीघ्र पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने का ऐलान किया।
उन्होंने कहा कि मरचूला-भिकियासैंण मोटर मार्ग कुल 36 किमी लंबा है। जिसमें अब तक 12 किमी तक ही टेंडर हुए हैं, टेंडर केे एक साल बाद भी 12 किमी तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। सड़क नहीं बनने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग और ठेकदार की मिली भगत से सड़क निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं होगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मंगलवार को राकेश नाथ, गोपाल दत्त, महेंद्र सिंह, चंद्रा दत्त, मधुली देवी, नैन सिंह, दीवान सिंह, नारायण सिंह, हरीश चंद्र, परी देवी, धर्मा देवी, गोविंदी देवी, राधा देवी, कुलदीप नेगी, लीला नेगी आदि क्रमिक अनशन पर बैठे।