फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   बारिश से अब तक जिले में आठ आंतरिक मार्ग बंद

बारिश से अब तक जिले में आठ आंतरिक मार्ग बंद

Wed, 12 Jul 2017 10:11 PM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
बारिश से अब तक जिले में आठ आंतरिक मार्ग बंद
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा और आसपास के क्षेत्र में मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक रिमझिम बारिश हुई। अल्मोड़ा में पिछले 24 घंटों में करीब 60 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। बुधवार दोपहर बाद अल्मोड़ा में बारिश नहीं हुई। कहीं से कोई बड़े नुकसान की खबर नहीं है। अल्मोड़ा को जोड़ने वाले अधिकांश राष्ट्रीय मोटर मार्ग खुले हैं। बारिश के कारण जिले में अब तक आठ आंतरिक मोटर मार्ग बंद हो गए हैं, जबकि छह भवनों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इधर बारिश के कारण कसाण बैंड के पास पहाड़ी से मलबा लगातार गिर रहा है। बुधवार सुबह मलबा आने से यह मार्ग करीब आधा घंटा बंद रहा।
विज्ञापन


भैंसियाछाना के पास बुधवार दिन में देवकी देवी का चार कमरों का मकान टूट गया। दिन के समय घटना होने के कारण किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है। प्रभावित परिवार ने दूसरी जगह शरण ले रखी है। अल्मोड़ा में मंगलवार रात से रुकरुक कर रिमझिम बारिश होती रही। सुबह करीब 11 बजे बारिश थम गई और फिर पूरे दिन बारिश नहीं हुई। इधर बारिश से जिले में अब तक आठ मोटर मार्ग बंद हो गए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी ने बताया कि बंद ग्रामीण मोटर मार्गों में बसोली से पोखरी-नाई ढौल मोटर मार्ग, दन्या-आरासल्पड़, मोरनोला-खांकर, देघाट-चिंतोली ग्रामीण मोटर मार्ग मंगलवार से बंद हैं।
विज्ञापन


सुपईखान से बमनतिलाड़ी, हिनौला से काने खलपाड़ी, हरड़ा से पीनाकोट और झीमार से भीताकोट ग्रामीण सड़क बुधवार से बंद हो गईं। इधर बारिश के कारण कसाणबैंड के पास पहाड़ी से लगातार मलबा गिर रहा है। बुधवार सुबह भी मलबा आने से करीब आधे घंटे तक सड़क बंद रही। जेसीबी से मलबा हटाने के बाद मार्ग खोल दिया गया है। मलबा आने के कारण कुछ देर अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग भी दन्यां से आगे बंद रहा बाद में जेसीबी लगाकर मलबा हटा दिया गया। सोमवार रात को भी तीन ग्रामीणों के घर में मलबा घुस गया था जबकि एक मकान की छत टूटने से घर के अंदर रखा सारा सामान खराब हो गया। प्रभावित परिवारों ने रात में ही दूसरे घरों में शरण ली। बीते दिन राजस्व और आपदा प्रबंधन की टीम ने क्षेत्र का दौरा कर आपदा प्रभावित परिवारों की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed