{"_id":"595d15d84f1c1b1d398b4624","slug":"81499272664-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों की नाक में दम कर दिया लावारिस कुतों ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों की नाक में दम कर दिया लावारिस कुतों ने
Updated Wed, 05 Jul 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नगर क्षेत्र में लावारिस पशुओं के साथ ही कुत्तों ने लोगों की नाक में दम कर रखा है। कुत्ते जहां रात में शोर मचाकर लोगों की नींद में खलल डाल रहे हैं वहीं रास्तों में जगह-जगह गंदगी भी करते हैं। इधर बीते कुछ दिनों से यह कुत्ते लोगों पर झपट भी रहे हैं। लोग लंबे समय से कुत्तों की समस्या से निजात दिलाने की मांग उठा रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
खजांची मोहल्ला क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा है कि बाजार क्षेत्र में झुंड के रूप में घूमने वाले कुत्तों के कारण स्कूली बच्चों के साथ ही वृद्ध लोगों को भी काफी परेशानी हो रही है। बीते तीन चार दिनों में कुत्तों ने राह चलते कई लोगों को काट दिया है। खजांची मोहल्लावासियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर नगर से लावारिस कुत्तों को हटाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में मोहन लाल साह, युसूफ तिवारी, प्रमोद रावत, अभय साह, सरफराज अहमद, सुशील साह आदि लोग शामिल हैं।