{"_id":"595bc53c4f1c1b15458b4abb","slug":"81499186492-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के खिलाफ पुलिस ने स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के खिलाफ पुलिस ने स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। स्कूली बच्चों और युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने के लिए पुलिस ने इन दिनों स्कूलों में जागरूकता अभियान शुरू किया है। सोमवार को पुलिस अधिकारियों ने जीआईसी अल्मोड़ा के अलावा जिले के विभिन्न स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाकर स्कूली बच्चों को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाली बीमारियों और अन्य प्रकार से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। जीआईसी जलना में छात्रों ने नशे के खिलाफ बाजार तक जागरूकता रैली भी निकाली।
एसएसपी पी रेणुका देवी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने सोमवार को नगर में जीआईसी अल्मोड़ा समेत जिले के विभिन्न स्कूलों केंद्रीय विद्यालय रानीखेत, जीआईसी भतरौजखान, झड़गांव इंटर कालेज सल्ट, जीआईसी सोमेश्वर में छात्र-छात्राओं को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए मादक पदार्थो से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों से विद्यार्थियों की गति विधियों पर भी नजर रखने को कहा। उन्होंने कहा कि विद्यालयों के आसपास घूमने वाले संदिग्ध लोगों के बारे में भी पुलिस को सूचना दें। उधर जीआईसी लमगड़ा और जलना में स्कूली छात्रों ने नशे के खिलाफ बाजार तक जन जागरूकता रैली निकाली।