{"_id":"59591c904f1c1bec5e8b45e2","slug":"81499012240-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग को शासन की स्वीकृति का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग को शासन की स्वीकृति का इंतजार
Updated Sun, 02 Jul 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। बंदरों की समस्या से जूझ रहे अल्मोड़ा वासियों को फिलहाल कुछ समय और इंतजार करना पड़ेगा। एनटीडी में बंदरों के बधियाकरण के लिए प्रस्तावित ऑपरेशन थियेटर का काम अभी भी शुरू नहीं हो सका है। 63.25 लाख की योजना पूर्व में टेंडर नहीं हो पाने के कारण शुरू नहीं हो सकी थी। टेंडर होने के बाद अब इस योजना को तकनीकी स्वीकृति कमेटी से मंजूरी नहीं मिली है।
नगर के विभिन्न मोहल्लों में आतंक का पर्याय बन चुके बंदरों के बधियाकरण के लिए सिविल सोयम वन प्रभाग ने एनटीडी में बंदरों के बधियाकरण के लिए ऑपरेशन थियेटर का प्रस्ताव तैयार किया था। इसके लिए शासन से 63.25 लाख की योजना में पूर्व में 20 लाख का बजट भी मिल चुका है। लेकिन टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं होने और पैसा नहीं आने के कारण ऑपरेशन थियेटर का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका था। पिछले माह टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और प्रस्ताव बनाकर शासन को भी भेजा जा चुका है। पर शासन स्तर से स्वीकृति नहीं आने के कारण योजना अभी लटकी पड़ी है। मालूम हो कि बंदरों के बधियाकरण के लिए आपरेशन थियेटर तैयार करने के साथ इन पैसों से बंदरों की नसबंदी के लिए उपकरण भी खरीदे जाने हैं।