{"_id":"5949044c4f1c1bf8188b4c11","slug":"81497957452-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने सहकारिता मंत्री रावत का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने सहकारिता मंत्री रावत का पुतला फूंका
Updated Tue, 20 Jun 2017 04:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने सहकारिता मंत्री रावत का पुतला फूंका
कहा- सहकारिता मंत्री को मृतक किसान के परिवार से माफी मांगनी चाहिए
अल्मोड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के सहकारिता और उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत पर बेड़ीनाग के किसान सुरेंद्र सिंह की बैंक ऋण नहीं चुकाने पर आत्महत्या करने के मामले में गैर जिम्मेदाराना बयान देने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को चौघानपाटा में मंत्री का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि मंत्री रावत को मृतक किसान के परिवार से माफी मांगनी चाहिए।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश की त्रिवेंद्र रावत सरकार और उसके मंत्री गरीब किसान सुरेंद्र सिंह की आत्महत्या को मजाक बना रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया मुख्यमंत्री और मंत्रियों को जनसरोकारों से कोई लेना-देना नहीं है। सरकार शराब, खनन, भू माफियाओं के हाथों में खेल रही है। प्रदेश की जनता की सुरक्षा को छोड़कर प्रदेश की त्रिवेंद्र रावत सरकार शराब की दुकानों की सुरक्षा में पुलिस कर्मी नियुक्त करने में गंभीर है। राज्य में कानून व्यवस्था चौपट है। शराब और खनन माफिया के वर्चस्व से प्रदेश में जंगलराज कायम हो रहा है। मृतक किसान सुरेंद्र सिंह के प्रति सरकार के सहकारिता मंत्री के बेतुके बयान से पता चलता है कि सरकार राज्य के किसानों के प्रति कितना गंभीर है।
पुतला फूंकने वालों में पीसीसी सचिव त्रिलोचन जोशी, सुनील कर्नाटक, हर्ष कनवाल, मनोज सनवाल, प्रदेश सचिव राबिन भंडारी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, प्रताप सत्याल, पूर्व दर्जा मंत्री केवल सती, इंटक जिलाध्यक्ष दीपक मेहता, जितेंद्र तिलारा, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, अख्तर हुसैन, अमर बिष्ट, रोहित रौतेला, सुंदर बिष्ट, हेम तिवारी, निर्मल रावत, जगदीश नगरकोटी, शरद साह, पंकज कांडपाल, दीपा साह, प्रेम पवार, हिमांशु कांडपाल गोविंद रावत, भैय्यू बिष्ट, अमन खान, धीरेंद्र आर्या आदि शामिल थे।
विज्ञापन
--------------
फोटो- (20एएलएम03पी