{"_id":"5cd1cbeabdec2207697936b5","slug":"71557253098-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत कूड़े का निस्तारण किया जाए: रौतेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत कूड़े का निस्तारण किया जाए: रौतेला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। कुमाऊं आयुक्त राजीव रौतेला ने वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से नगरपालिका के अधिकारियों से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और कूड़ा निस्तारण के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत कूड़े का निस्तारण किया जाए।
उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले पर्यटकों को आपका शहर साफ मिलना चाहिए ताकि आपके शहर की छवि अच्छी बन सके। जैविक, अजैविक कूड़े का निस्तारण सही तरीके से किया जाए। सभी नगरपालिकाओं के अधिशासी अधिकारियों की कार्यशाला का आयोजन किया जाए जिसमें सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के बारे में बताया जाए।
उन्होंने कहा कि अगर भूमि चयन से संबंधित कोई भी मामला हो तो जिलाधिकारी, वनाधिकारी और संबंधित विभाग के अधिकारी बैठक कर लें और जो प्रस्ताव भेजे गए थे और जो निरस्त हो गए हैं उन पर चर्चा करें। आयुक्त ने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि वाहनों के द्वारा जो कूड़ा ले जाया जाता है उसे पूर्णरूप से कवर किया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने नगरपालिका रानीखेत, नगर पंचायत द्वाराहाट, भिकियासैंण के अधिशासी अधिकारियों से जानकारी ली और निर्देश दिए कि वह अपने शहर को स्वच्छ बनाने में पूर्ण सहयोग करें। वीडियो कांफ्रेंसिंग में अपर जिलाधिकारी बीएल फिरमाल, डिप्टी कलेक्टर राहुल शाह, नगङपालिका ईओ श्याम सुंदर प्रसाद, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका संजय कनवाल, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत द्वाराहाट प्रकाश नंद तिवारी, भिकियासैंण प्रदीप कुमार ओझा आदि मौजूद थे।