{"_id":"5cc34977bdec2217210e8bff","slug":"71556302199-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैक्स और बाइक टकराए, दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैक्स और बाइक टकराए, दो युवक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धौलछीना(अल्मोड़ा)। बाड़ेछीना सेराघाट मोटर मार्ग पर काचुला पुल के पास एक बाइक सामने से आ रही मैक्स से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक में सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौलछीना में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार ने हेेलमेट नहीं पहना था।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जागेश्वर के चमुवा गांव से बदौर धौलछीना बारात आ रही थी। बारात में शामिल होने तीन युवक एक बाइक डीएल 6- 5672 में सवार थे। बाइक काचुला पुल के पास विपरीत दिशा से आ रही मैक्स यूके02- 1885 से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक चालक आनंद सिंह और उनका एक साथी दुर्घटना में जख्मी हो गया। जबकि तीसरे को हल्की चोट लगी। 108 वाहन नहीं मिलने के कारण घायल आनंद सिंह और उनके साथी को बारात के वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौलछीना लाया गया। स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डा. संजीव शुक्ला ने बताया कि घायल आनंद सिंह के चेहरे पर काफी चोट लगी है। उसके10 टांके लगाए गए हैं। ब्यूरो