फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   छात्रों की शिकायत छोटी-छोटी बातों पर डांटते हैं शिक्षक

छात्रों की शिकायत छोटी-छोटी बातों पर डांटते हैं शिक्षक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
छात्रों की शिकायत छोटी-छोटी बातों पर डांटते हैं शिक्षक

विज्ञापन
अल्मोड़ा। छोटी-छोटी बातों पर शिक्षकों द्वारा डांटने फटकारने की शिकायत मिलने के बाद जिला शिक्षाधिकारी (माध्यमिक) एचबी चंद शुक्रवार को राजीव नवोदय विद्यालय चौनलिया में जांच के लिए पहुंचे। उन्होंने विद्यालय के बच्चों से बातचीत कर उनका पक्ष जाना, जबकि संबंधित शिक्षकों से जानकारी ली और जल्द जवाब देने को कहा है।

मालूम हो कि राजीव गांधी नवोदय विद्यालय चौनलिया के विद्यार्थियों ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री को पत्र भेजकर शिकायत की थी कि विद्यालय के शिक्षकों द्वारा उन्हें छोटी-छोटी बातों पर डांटा और फटकारा जाता है। शिक्षा मंत्री ने शिक्षा विभाग को मामले की जांच के निर्देश दिए थे। बच्चों द्वारा की गई शिकायत की जांच करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) एचबी चंद शुक्रवार को राजीव नवोदय विद्यालय चौनलिया पहुंचे। डीईओ ने विद्यालय जाकर बच्चों का पक्ष जाना।
विज्ञापन


बच्चों ने आरोप लगाया कि विद्यालय के शिक्षक छोटी-छोटी बातों पर उन्हें डांटते फटकारते हैं। दूसरी ओर शिक्षकों का कहना था कि विद्यालय में अनुशासन के लिए थोड़ा बहुत सख्ती की जाती है। डीईओ चंद ने बताया कि छात्रों की शिकायत को लेकर शिक्षकों से जवाब मांगा गया है। शिक्षकों से जवाब मिलने के बाद मामले का आंकलन किया जाएगा और सप्ताह भर के भीतर दोबारा विद्यालय जाकर मामले की समीक्षा कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीईओ ने इंटर कालेजों का भी किया निरीक्षण
अल्मोड़ा। डीईओ (माध्यमिक) एचबी चंद ने राजकीय इंटर कालेज मंडलकोट, जैना और चौनलिया का भी निरीक्षण किया। जीआईसी चौनलिया और मंडलकोट में छात्र संख्या में बढ़ोत्तरी नहीं पाई गई। डीईओ ने विद्यालयों को छात्र संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जीआईसी जैना में नए बच्चों के प्रवेश लेने में बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने बताया कि वहां छात्र संख्या में और बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed