{"_id":"5c4b509bbdec22737361b343","slug":"71548439707-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल, दमा और निमोनिया के मरीज बढ़ रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल, दमा और निमोनिया के मरीज बढ़ रहे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बदलते मौसम के चलते अस्पतालों में मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। अधिकतर मरीज बीपी, हार्ट, दमा, निमोनिया, पीलिया और टाइफाइड के अलावा पेट से संबंधित बीमारियों से पीड़ित होकर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं।
शुक्रवार को भी बारिश के बावजूद जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की भीड़ अच्छी खासी रही। दोपहर तक करीब 180 लोगों की ओपीडी हो चुकी थी। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. आरसी पंत ने बताया कि इन दिनों ठंड के मौसम में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्क होने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि बीपी, दिल के मरीज और दमा के मरीज काफी ज्यादा आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से उबला और गुनगुना पानी पीने, गला, सिर और पैर ढका रखने के अलावा गर्म और ताजा खाना खाने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि ठंड के मौसम में लोगों को बासी भोजन नहीं करना चाहिए। जहां तक हो सके कम तेल और चिकनाई वाला सादा भोजन करना ठीक रहता है। उन्होंने बाजार का जंक फूड नहीं खाने की सलाह दी है।