{"_id":"5c17e94ebdec2256986d1cb7","slug":"71545070926-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित प्राथमिक शिक्षक नियमावली डीएलएड प्रशिक्षुओं के हितों पर कुठाराघात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित प्राथमिक शिक्षक नियमावली डीएलएड प्रशिक्षुओं के हितों पर कुठाराघात
Updated Mon, 17 Dec 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण ले रहे डीएलएड द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं ने सरकार द्वारा जारी संशोधित प्राथमिक शिक्षक नियमावली का कड़ा विरोध किया है। प्रशिक्षुओं ने गांधी पार्क में बैठक कर सरकार के आदेश की खिलाफत की है।
वक्ताओं ने कहा कि शासन बाहरी राज्यों से डीएलएड डिप्लोमाधारियों और बीएड टीईटी अभ्यर्थियों को भी प्राथमिक शिक्षक नियमावली में शामिल कर रही है। जो कि उत्तराखंड के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों से संस्थागत द्वितीय वर्ष का डीएलएड प्रशिक्षण ले रहे 650 प्रशिक्षुओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल 2017 को राज्य भर में आयोजित प्रवेश परीक्षा पास कर वह डाइटों में डीएलएड प्रशिक्षण ले रहे हैं। जो एनसीटीई के मानकों के अनुरूप है।
उन्होंने कहा कि अग्रिम रणनीति तय करने के लिए 21 दिसंबर को कुमाऊं मंडल की बागेश्वर और गढ़वाल मंडल की बैठक देहरादून में आयोजित की जाएगी। आगामी एक जनवरी को निदेशालय कूच कर संशोधित नियमावली से विषयवार विभाजन को हटाने और डाइटों में डीएलएल प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षुओं को प्रथम वरीयता देने की मांग की जाएगी। बैठक में पवन मुस्यूनी, सुशील, केवल, सुधांशु, अरविंद, सौरभ, मदन, नितिन, नरेंद्र, गिरीश, दिलीप, धीरेंद्र, दीप चंद्र, गणेश, सुरेश आदि ने भाग लिया।