फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   डीसीबी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव आज

डीसीबी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव आज

Mon, 10 Dec 2018 11:28 PM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
डीसीबी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव आज
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य समितियों को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का चुनाव मंगलवार 11 नवंबर को होगा। चुनाव प्रक्रिया मालरोड स्थित जिला सहकारी बैंक की मुख्य शाखा में होगी।
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी उपजिलाधिकारी विवेक राय ने बताया कि मंगलवार 11 दिसंबर को जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के अलावा उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक, उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ समेत अन्य सहकारी संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का चुनाव होगा। मंगलवार सुबह 10 से 12 बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री और नामांकन दाखिल होंगे। दोपहर 12 से एक बजे तक नामांकन पत्रों की जांच, एक से डेढ़ बजे तक आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।
विज्ञापन


अपराह्न दो से तीन बजे तक आपत्तियों का निराकरण, तीन से चार बजे तक नाम वापसी, सायं साढ़े चार बजे से चुनाव चिन्ह आवंटन, सायं पांच बजे से छह बजे तक मतदान होगा। तत्पश्चात मतगणना होगी और परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि मतदान में जिला सहकारी बैंक के 13 निदेशक भाग लेंगे। सभी तेरह निदेशकों का पूर्व में ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।

इधर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल का कहना है कि निदेशक पदों पर अधिकांश पार्टी कार्यकर्ता चुनकर आए हैं। डीसीबी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर भाजपा काबिज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed