{"_id":"5be46892bdec2253c9587359","slug":"71541695634-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टेशनों तथा टैक्सी स्टैंड में पसरा रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस स्टेशनों तथा टैक्सी स्टैंड में पसरा रहा सन्नाटा
Updated Thu, 08 Nov 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। दिवाली मनाने के लिए नौकरीपेशा लोग, छात्र-छात्राएं मंगलवार और बुधवार को ही अपने घरों को लौट गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह बहुत कम लोग घरों को लौटे। दोपहर बाद बस स्टेशनों और टैक्सी स्टैंडों में सन्नाटा पसरा रहा। शुक्रवार को भैयादूज पर्व मनाने के बाद लोगों का गंतव्य को लौटने का क्रम शुरू होगा।
दीपावली पर्व मनाने के लिए शहर में रहने वाले अधिकांश नौकरीपेशा और छात्र-छात्राएं दो दिन पहले ही अपने घरों को लौट गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह भी कुछ लोग अपने घरों को लौटे। दोपहर बाद केमू, रोडवेज बस स्टेशन और टैक्सी स्टैंड में सन्नाटा रहा। रोडवेज के स्टेशन प्रभारी केसी जोशी ने बताया कि बृहस्पतिवार को यात्रियों की खास भीड़ नहीं रही। इस कारण कोई भी अतिरिक्त बस नहीं लगाई। भैयादूज के बाद भीड़ बढ़ने पर अतिरिक्त बस सेवाएं संचालित की जाएंगी।