{"_id":"5bdf2649bdec2269663362f7","slug":"71541350985-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृति के प्रश्न पत्र के दो पृष्ठ खाली आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृति के प्रश्न पत्र के दो पृष्ठ खाली आए
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। जीआईसी देवायल में रविवार को हुई राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति, श्री देव सुमन राज्य योग्यता और डॉ. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति परीक्षा में एक छात्र के प्रश्न पत्र में दो पृष्ठ खाली आने का मामला सामने आया है। जीआईसी भीताकोटखाल के आठवीं कक्षा के छात्र शुभम ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था। छात्र के पिता उमेद सिंह खंड शिक्षाधिकारी से शिकायत की है कि उनके पुत्र के प्रश्न पत्र में दो पेज खाली थे।
शुभम ने कक्ष निरीक्षकों से प्रश्न पत्र को बदल कर दूसरा प्रश्न पत्र देने का अनुरोध किया, लेकिन कक्ष निरीक्षकों ने प्रश्न पत्र को बदलने के इंकार कर दिया है। अभिभावक का आरोप है कि लापरवाही के कारण उनके पुत्र के कई सवाल छूट गए हैं। इधर खंड शिक्षाधिकारी गीतिका जोशी ने बताया कि इस मामले में अभिभावक उमेद सिंह की ओर से शिकायत मिली है। शिकायत मिलने के बाद उन्होंने जीआईसी देवायल के प्रधानाचार्य से प्रकरण के संबंध में जानकारी चाही तो उनका कहना था कि छात्र ने उनसे कोई शिकायत नहीं की थी।